फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की बरात से लौटे युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थानाक्षेत्र के आनेपुर गांव में शुक्रवार रात चचेरे भाई की बरात से लौटने के बाद एक युवक ने पंखे के कुंडे से मफलर के सहारे फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आनेपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार का बेटा बृजेंद्र कुमार (25) घरों में पुताई का काम करता था। गुरुवार को बृजेंद्र कुमार के चचेरे भाई मनीष की शादी थी। बृजेंद्र भी बारात में गया था। भाई दीपेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को बारात से लौटने के बाद बृजेंद्रअपने कमरे में जाकर सो गया था। देर शाम को वह घर से निकल कर गांव में घूमने गया था। इस दौरान उसने अधिक शराब का सेवन कर लिया था। रात नौ बजे के आसपास वह घर लौटा और अपने घर में चला गया। वहीं परिवार की महिलाएं गांव की अन्य महिलाओं के साथ बरामदे में शादी की खुशी में गीत गा रही थी।
रात साढ़े 10 बजे महिलाओं ने बृजेंद्र के कमरे में झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने परिवार के लोगों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि बृजेंद्र शराब का लती था। रोजाना अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन करता था। पुलिस ने बताया कि बृजेंद्र के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें