फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटकर गिरने से युवक की मौत

Sat, 25 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट करते नगला नया के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना। ग्राम पंचायत कुर्रा के मजरा नगला नया में गुरुवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से  28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं तार एलटी लाइन पर गिरने से गांव के कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ  नारेबाजी की।
विज्ञापन


 ग्राम निवासी 28 वर्षीय  सूरज पाल गुरुवार रात अपने  दरवाजे पर सोया था। उसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने  बताया कि  दो साल पहले ही उसकी  शादी हुई थी। आठ माह का बच्चा भी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाईन पर गिरने से गांव के  अनिल कुमार, कन्हैया, अशोक कुमार, ब्रजपाल, रामनरेश, देशराज के घरों के पंखे, ट्यूब लाइट, फ्रिज, कूलर आदि फुंक गए। शुक्रवार को  आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ  नारे बाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें