इटावा। एक युवक ने डायल 112 में कॉल कर फायरिंग होने की सूचना दी थी। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना दी। सूचना पर थाने की टीम के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को आयुर्विज्ञान विवि परिसर से रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है।
सैफई थाना क्षेत्र के गांव नायकपुर निवासी मुकेश कुमार ने रविवार को डायल 112 पर सूचना दी थी कि सैफई गांव निवासी विनोद कुमार ने अवैध असलहा लेकर गांव में तमंचा लहराते हुए फायरिंग कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन जांच के दौरान मौके पर फायरिंग के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने आरोपित विनोद कुमार की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसे आयुर्विज्ञान विवि के पुराने परिसर से घूमते हुए पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।