वार्ता करते दिल्ली के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, आप जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य व अन्य
- फोटो : ETAWHA
इटावा। आम आदमी पार्टी यूपी में पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा का चुनाव भी लड़ेगी। इटावा जिला पंचायत की 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। चुनाव विकास के नाम पर और दिल्ली सरकार की नीतियों को बताकर लड़ा जाएगा। यह बात दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को एक होटल में वार्ता के दौरान कही।
बताया कि पार्टी अपना दिल्ली मॉडल लेकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। जितेंद्र तोमर ने जसवंतनगर के ग्राम नगला देवसैन में आयोजित सभा में भाजपा पर तीखे तीर चलाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य, प्रदेश सचिव रुचि यादव, आदित्य, इकरार अहमद, दीपक राज, मनीष कुमार आदि रहे। गोपुराशाला में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने के संकेत दिए। साथ ही लोगों के बीच सक्रियता बढ़ाने को कहा।