फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के पूर्वाभ्यास को उमड़े साधक

Sat, 20 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले भर में योग शिविर लगाए जाएंगे। कई दिनों से इन केंद्रों पर साधकों को योगाभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरे विश्व में 21 जून को योग की धूम मचेगी। जिले में भी इस दिवस पर कई संस्थाएं योग शिविर आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में पतंजलि चिकित्सा संस्थान भरथना चौराहा के तत्वावधान में माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रांगण में भव्य आयोजन की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।

शनिवार को यहां योग का पूर्वाभ्यास कराया गया। इसमें कवि रमन लाल शास्त्री ने योग पर आधारित काव्यपाठ किया। मुकेश बाबू ने योग से स्वास्थ्य लाभ पर जानकारी दी। सत्य प्रकाश शर्मा व पीडी राही ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। डा. शिवराज सिंह यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के रोजगार सृजन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस दौरान नेहरू युवा केंद्र समेत अन्य संगठनों को मिलाकर करीब ढाई हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था विद्यालय प्रबंधक अतिवीर सिंह यादव ने संभाली।

उन्होंने बताया कि 21 जून को साधकों को लाने के लिए स्कूल की बसें पक्का तालाब, कचौरा रोड, रामगंज, पक्काबाग, एकता कालोनी, श्यामनगर, फ्रेंड्स कालोनी, भरथना चौराहे पर उपलब्ध रहेगी। योग शिविर सुबह 5 बजे से शुरू होगा।

नेहरू युवा केंद्र से युवक युवतियां भी माउंट लिट्रा जी स्कूल में होने वाले योग शिविर में प्रतिभाग करेंगे। जिला युवा समन्वयक गोपाल भगत ने बताया कि सभी प्रतिभागी सफेद ड्रेस में आएंगे। करीब डेढ़ हजार युवक-युवतियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए डा. लक्ष्मीपति वर्मा, गौरव पाठक, उमाकांत कुलश्रेष्ठ, आरएन सिंह, डा. कैलाश यादव, डा. मनोज यादव, विनोद यादव, सीताराम यादव, शशि भूषण सिंह, डा. रामयश सिंह यादव, डीआर दोहरे, डा. यूके तिवारी, ऊषा यादव, ललित सक्सेना, दाऊदयाल वर्मा, श्रीराम, संजीव यादव, योगेंद्र कुमार, विमल यादव आदि प्रशिक्षकों की टीम बनाई गई है।वहीं प्रारंभ समाज सेवी संस्था ने भी योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


सचिव दीप नारायण शुक्ल ने बताया कि एकता कालोनी और कृषि इंजीनियरिंग कालेज में सप्ताह भर योग जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

इसमें दीपक बाथम, कुलदीप यादव, धर्मेंद्र दुबे, गौरव, आदित्य मिश्रा, करन सिंह, सनी यादव आदि का सहयोग रहा। सरस्वती शिशु मंदिर एवं इंटर कालेज मोतीझील में भी 21 जून को सुबह 5:30 बजे से सामूहिक योगासन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें