फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पैदल घर जा रहे मजदूर की बाइक की टक्कर से मौत,दो घायल

Thu, 01 Jun 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 35) सुमित नारायन की फाइल फोटो।
विज्ञापन

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल घर जा रहे एक मजदूर को टक्कर मार दी। टक्कर से मजदूर सहित बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। हादसे गंभीर रूप से घायल मजदूर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को डॉक्टर ने मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई।
गुरुवार रात लगभग आठ बजे सराय जलाल से मजदूरी करके अपने गांव के रहने वाले अजय व संजीव के साथ पैदल घर लौट रहे सुमित नारायण (45) निवासी दाईपुर थाना इकदिल को देर शाम बकेवर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से मजदूर सुमित नारायण समेत बाइक सवार प्रशांत निवासी पालमपुर व प्रियांशु निवासी अंबरपुर थाना अजीतमल औरैया भी घायल हो गए। जबकि बाइक चला रहा युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सुमित नारायण के साथी अजय व संजीव ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक मजदूर की पत्नी मनोरमा देवी, चारों बेटे राजन, संदीप, गुरदीप व राजेश समेत दो बेटियां समेत अन्य परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें