इटावा जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र में ऊसराहार मार्ग पर घर के बाहर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला बाइक की चपेट में आकर करीब बीस फीट तक घिसटती चली गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। भोली गांव निवासी रानी देवी पत्नी (58) सुरजन सिंह के भतीजे अनूप ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे ताई सड़क पार कर रही थीं।
इस दौरान भरथना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह 20 फीट तक घिसटती चलीं गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। उधर, घटना को लेकर मृतका के परिजनों में कहराम मचा है।