फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करें कार्यकर्ता ः मुलायम

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सैफई महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा की जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बोलें और चर्चा करें। जनता को बताएं प्रदेश हर मामले में नंबर वन है। उन्होंने अपने भाषण में प्रदेश की अखिलेश सरकार की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


वहीं केंद्र सरकार पर जनता के साथ किए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा जब उत्तर प्रदेश में आए तो उन्होंने स्वयं कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा काम हो रहा है। यह पहली ऐसी सरकार है जिसने पांच साल का घोषणा पत्र केवल ढाई साल के कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है।

इसके बाद भी कुछ ऐसी शक्तियों हैं जो सरकार के खिलाफ षडयंत्र कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी चुनाव से पहले वादा किया था कि गरीबों को 15 लाख देंगे परंतु नहीं दे पाए। देश का खजाना खाली है। विकास कार्य कैसे होंगे। राजनीति में नीति और नीयत साफ होनी चाहिए।
विज्ञापन


हल्की चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में भाजपा के चार बुजुर्ग नेताओं की बैठक होने जा रही है। आज देश में सपा जैसी नीतियां किसी भी राजनीतिक दल के पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सैफई महोत्सव की शुरूआत की गई थी।

आज पूरे राष्ट्रीय स्तर पर यह महोत्सव अपनी पहचान बना चुका है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे संकल्प लेकर आगे बढ़े तो आगे चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। युवा भी मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की तरह बन सकेंगे।

गांव इस देश की आत्मा है। जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं वे सभी गांव और कस्बों से ही निकले हैं। अंत में उन्होंने सांसद जया बच्चन सहित महोत्सव में पधारने वाले सभी अतिथियों एवं आम जनता को बहुत बहुत बधाई दी। वहीं केंद्र सरकार पर जनता के साथ किए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा जब उत्तर प्रदेश में आए तो उन्होंने स्वयं कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा काम हो रहा है। यह पहली ऐसी सरकार है जिसने पांच साल का घोषणा पत्र केवल ढाई साल के कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है। इसके बाद भी कुछ ऐसी शक्तियों हैं जो सरकार के खिलाफ षडयंत्र कर रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी चुनाव से पहले वादा किया था कि गरीबों को 15 लाख देंगे परंतु नहीं दे पाए। देश का खजाना खाली है। विकास कार्य कैसे होंगे। राजनीति में नीति और नीयत साफ होनी चाहिए। हल्की चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में भाजपा के चार बुजुर्ग नेताओं की बैठक होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सैफई महोत्सव की शुरूआत की गई थी। आज पूरे राष्ट्रीय स्तर पर यह महोत्सव अपनी पहचान बना चुका है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे संकल्प लेकर आगे बढ़े तो आगे चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।

युवा भी मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की तरह बन सकेंगे। गांव इस देश की आत्मा है। जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं वे सभी गांव और कस्बों से ही निकले हैं। अंत में उन्होंने सांसद जया बच्चन सहित महोत्सव में पधारने वाले सभी अतिथियों एवं आम जनता को बहुत बहुत बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें