फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की पाक यात्रा से सुधरेंगे रिश्ते: रामगोपाल

Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्म दिन पर पहुंचकर उन्हें बधाई देने का यह कदम सकारात्मक है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा।
विज्ञापन


दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत से यदि रिश्ते सुधरें तो यात्रा को ठीक ही कहा जाएगा। वह शनिवार को सैफई महोत्सव पंडाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मुलाकात का परिणाम भी दिखाई देने लगा है। दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की वार्ता भी तय होने लगी है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विवादित मुद्दों को बातचीत के जरिए ही हल करने की पक्षधर रही है। यदि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच तनाव कम होता है और रिश्ते सुधरते हैं तो यह कदम ठीक है। सपा से अभी हाल ही में चार बड़े नेताओं के निष्कासन पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


हां इतनी बड़ी पार्टी में नेताओं का निष्कासन हो अथवा वापसी यह क्रम तो चलता ही रहता है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इससे पहले उन्होंने सैफई ब्लाक परिसर में बजरंग बली की प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद हवन में भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें