फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 20 फीट ऊंचे मचान से गिरकर धान मिल में मजदूर की मौत

Fri, 13 Nov 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। ग्राम केस्त स्थित संतोष एग्रो धान मिल में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 20 फीट ऊंचे मचान से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर उबले हुए धान को सुखाने वाली मशीन की निगरानी कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में साथी मजदूर उसे एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान विवि ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह एक दिन पहले ही मिल में काम करने आया था।
विज्ञापन


ग्राम महासुख निवासी योगेंद्र (30) संतोष एग्रो धान मिल में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह मशीन की निगरानी के लिए करीब 20 फीट ऊंचे मचान पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मिल में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। धान मिल मालिक अतुल गुप्ता ने बताया कि योगेंद्र एक दिन पहले ही काम पर आया था। हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें