फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रेम प्रसंग के शक में छात्र की मौत के मामले में आरोपी दंपती गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 27:: आरोपी सुरेंद्र सिंह। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सैफई। नगला गड़रिया गांव में प्रेम प्रसंग के शक में 12वीं के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार को सुरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी विनीता को सैफई रोडवेज बस स्टैंड से पकड़ा। मामले में मृतक के पिता ने दंपती और उनके दो बेटों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को गांव के विवेक कुमार बघेल (19) की मौत हो गई थी। मृतक के पिता अखिलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि प्रेम प्रसंग के शक में उनके बेटे को आरोपी के घर के अंदर ले जाकर प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद विवेक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 28 अक्तूबर को सुरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी विनीता और उनके दो बेटों रजत व अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

विवेक कक्षा 12 का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह गांव में अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहता था, जबकि उसके पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें