फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तहसील में कर्मचारियों की भर्ती न होने से कामकाज प्रभावित

Sun, 18 Oct 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। तहसील में कर्मचारियों की कमी के कारण शासकीय कार्य और वादों का निस्तारण प्रभावित हो रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय ने इस पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि वर्ष 1995 से भर्ती न होने से कर्मियों का अभाव है। उन्होंने प्रशासन से रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग की। हरिश्चंद्र पांडेय ने मंडी प्रशासन की कार्यशैली पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि दो माह पहले मंडी में खरीद बंद होने से किसानों को परेशानी हुई थी।
एसडीएम से वार्ता के बाद खरीद दोबारा शुरू हुई थी। हरिश्चंद्र पांडेय ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या उठाते हुए स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका अधिकारियों से कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें