फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिलाओं को अधिकारों और लोक अदालत की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेड़ा बुजुर्ग के भगवानपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अधिकार मित्रों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हें 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया। वक्ताओं ने लंबित मामलों के सरल और त्वरित निस्तारण हेतु लोक अदालत का महत्व समझाया। महिलाओं को घरेलू व पारिवारिक विवादों के लिए लोक अदालत का लाभ उठाने को प्रेरित किया गया। अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह और लालमन ने कानून में दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें