इटावा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व रविवार को जनपद में पहली बार महिलाओं की शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 78 महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 50 महिलाओं ने पदक जीते।
एकलव्य एवं भूमिजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सदर विधायक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाती हैं। आज के समय में महिलाएं चार दीवारों से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
आयोजक व अंतरराष्ट्रीय शूटर राहुल तोमर, फिल्म निर्माता निर्देशक रवींद्र चौहान व ध्रुव पुरवार ने कहा कि महिला के बिना पुरुष अस्तित्व विहीन है। सृष्टि पर मानव जगत का आधार स्त्री ही है।
आयोजक मंडल की सदस्य श्वेता चंदेल, कल्पना रघुवंशी, सुनंदा ने सभी महिलाओं को रोली लगाकर शूटिंग शुरू कराई। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन सागर, नृत्य गुरु शीलेंद्र प्रताप सिंह व डॉ. सुलभ सिंह परिहार ने विजेताओं को पदक दिए।
इन महिलाओं ने जीते पदक
प्रीति शुक्ला, विभा सिंह, रजनी भदौरिया, मंजू भदौरिया, सुषमा, अंशू, वीनस, अनीता यादव, स्मृति, नारायणी बेबी, ज्योति गुप्ता, अर्चना, डॉ. ज्योति वर्मा, मीनाक्षी पांडेय आदि ने स्वर्ण पदक जीता। प्रिया वर्मा, सपना, कल्पना, सुषमा, प्रीति, अंकिता, प्रत्युष शुक्ला, विमला, तृप्ति सिंह, मधु, नीना, कामना, स्नेहा यादव, श्वेता, वंदना आदि ने रजत पदक जीता। नौरीन जलील, सुबासा, प्रिया, काजल, प्रतिभा, पूजा, स्वीटी, राइमा, रचना, ऋचा, सुनीता, वंदना, सीमा, रिया, मानसी, विमला, बेबी देवी, कुसमा देवी, विद्या देवी, चित्रा परिहार, सुमन, राजकुमारी, रानी देवी, सुनीता, सावित्री, सिया देवी, नैंसी, रन्नो शर्मा और अंजुम ने कांस्य पदक जीता।