फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह से परेशान महिला ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर मोड़ अड्डा सती में महिला ने गृहकलह से परेशान होकर सोमवार रात फांसी लगा ली। इकदिल थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

मानिकपुर मोड़ अड्डा सती निवासी रमेश बाबू मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर रात रमेश मजदूरी कर घर लौटा। तभी दंपति के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था।
महिला ने झगड़े से क्षुब्ध होकर कमरे में फांसी लगा ली। महिला को फांसी पर लटका देख परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर जनपद औरैया के अजीतमल ग्राम पूठा निवासी संगीता के पिता महेश चंद्र इटावा पहुंचे।
मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बेटी का शादी 2015 में रमेश से की थी। दोनों की चार साल की बेटी अवनी है।
इकदिल थानाप्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें