फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन सफारी विश्व मानचित्र पर दर्ज हो

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा लॉयन सफारी को विश्व के टूरिज्म मानचित्र पर दर्ज करने की गूंज मंगलवार को लोकसभा में सुनाई दी। भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने लॉयन सफारी के डिस्कवरी चैनल पर प्रचार प्रसार की मांग उठाई। कहा कि इससे सफारी में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. कठेरिया ने लोकसभा में इटावा लॉयन सफारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शेरों के संरक्षण संवर्धन और उनकी प्रजाति को विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉयन सफारी पार्क खोला है। विश्व का एक मात्र बब्बर शेरों का प्रजनन केन्द्र इटावा लायन सफारी में है।
जहां पर वर्तमान में 18 बब्बर शेर हैं। उन्होंने कहा कि लॉयन सफारी विश्व के टूरिज्म मैप पर अंकित हो और डिस्कवरी चैनल पर इसका प्रसारण किया जाए। इससे देशी विदेशी पर्यटक लायन सफारी इटावा आ सकेंगे। पर्यटकों के आने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें