फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपरकी टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Sat, 17 Jun 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
accident - फोटो : हादसा
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथना रोड पर पेट्रोल पंप के पास तेजी से आ रहे डंपर ने बाइक सवार दंपति को राैंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति व उसका तीन साल का पुत्र घायल हो गया। डंपर सड़क  किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मारता हुआ खड्ड में जा गिरा। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के गांव बेलाहार निवासी प्रवेश कुमार (25) पुत्र मुन्ना लाल पत्नी मीना देवी व तीन साल के बच्चे को लेकर बाइक से रिश्तेदार के यहां लगुन समारोह में इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर भिकन आ रहा था। चितभवन के पास पीछे से डंपर ने उसे रौंद दिया। टक्कर लगने से प्रवेश सड़क की दूसरी ओर गिरा जबकि मीना ट्रक के नीचे आ गई। जिससे मीना की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर ने सड़क के किनारे खडे़ राम चंद पुत्र राम प्रसाद निवासी राऊपुर थाना अजीतमल व सुधीश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गोपालपुर थाना अजीतमल को टक्कर मार दी। एसओ इकदिल आलोक राय मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी के पास हुई। जहां बस पर चढ़ते समय बल्लू पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला उदई थाना सिविल लाइन का पैर फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई भेजा गया है। तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन बजरिया के पास हुई। जहां कार की चपेट में आने से बाइक सवार ओमकार पुत्र इंद्रजीत व उपासना पत्नी विकास कुमार निवासी औछा मैनपुरी घायल हो गए। चौथी घटना फ्रेंड्स  कालोनी थाना क्षेत्र के भरथना चौराहे के पास हुई। जहां ट्रक ने जेसीबी में टक्कर मार दी। चालक यंदीप पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला जारे थाना शिकोहाबाद घायल हो गया। इकदिल थानाक्षेत्र के मानिक पुरा मोड़ के पास बाइक सवार मनीष कुमार पुत्र सुदामा लाल व गोविंद सिंह निवासी कुरेट को ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों घायल हो गए। इकदिल थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास बाइक से आ रहे गिरराज पुत्र सरवेश कुमार व उसके पिता सरवेश को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। वहीं फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के हाईवे ओवरब्रिज के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक का चालक रवि पुत्र सुरेश चंद्र व क्लीनर पंकज पुत्र राम वीर निवासी हिंद पुरा थाना चौबिया घायल हो गए। मानिकपुरा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से आटो चालक शरीफ पुत्र अजीज निवासी कटरा पुर्दल खां घायल हो गया। इसके अलावा आरटीओ आफिस के पास बाइक से जा रहे वरुण वर्मा पुत्र आनंद वर्मा निवासी गाड़ीपुरा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सभी घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें