फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिका मंदिर पर भक्तों ने की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिका मंदिर पर भक्तों ने की पूजा अर्चना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर।
कालिका देवी मंदिर लखना पर सुदूर आंचलों से आए देवी भक्तों ने पहुंच कर मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान पुलिस चौकी पर फोर्स न होने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को कालिका देवी मंदिर पर आसपास जनपदों से पूजा करने वाले देवी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। नवविवाहित जोड़ों ने भी पूजा अर्चना की। इस मौके पर बच्चों के मुंडन भी कराए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास भारी वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। इस समय चौकी लखना पर पुलिस फोर्स भी कम होने के कारण दिन भर जाम सा लगा रहा। चकरनगर, बकेवर जाने वाले यात्री कड़ी मशक्कत के बाद अपने गंतव्य तक पहुंच सके। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के जाने के बाद फिर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें