फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम पर मौजूद घायल सुभाष चंद्र बायें से दूसरे व परिजन - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 91ए आजाद रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। दुर्घटना कर डंपर लेकर भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के महावीर नगर निवासी सुभाष चंद्र कपड़ों की फेरी का काम करते है। वह मंगलवार सुबह पत्नी विजय लक्ष्मी उर्फ नन्ही (40) को लेकर बाइक से औरैया बिधूना के वैवाह गांव निवासी बेटी पूनम के घर जा रहे थे।
नेशनल हाइवे-91 स्थित आजाद रोड पर पीछे से गिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती की बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे पर गिर गए, तो डंपर के टायरों की चपेट में आने से विजय लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि सुभाष घायल हो गया।
विज्ञापन

वह हेलमेट लगाए था। स्थानीय लोगों के मुताबिक डंपर चालक भागने के प्रयास में महिला को करीब दस मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसका शव क्षतविक्षत हो गया।
स्थानीय लोगों ने पीछा करके चालक को डंपर समेत पकड़कर लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चालक व डंपर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोग- फोटो : ETAWAH

विजय लक्ष्मी फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें