फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 18 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर के थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।   
विज्ञापन


ग्राम दुर्गापुरा निवासी राजबीर सिंह पाल पुत्र दीनानाथ का विवाह 1998 मे थाना ऊसराहार के ग्राम गिरधरपुर निवासी रामदास की पुत्री अनीता के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे शिवम (13) और विकास (10) हैं। मंगलवार की रात राजबीर और अनीता में मारपीट हुई थी। बुधवार की सुबह भी कहासुनी हुई।

आरोप है की अनीता के ससुरालियों ने उसे मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। गांव में ही मृतका की बुआ राजाबेटी रहती हैं, उसी ने मृतका के पिता को फोन क्र घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अनीता के परिवारीजन घटनास्थल पर आ गए।
विज्ञापन


मृतका के पिता रामदास ने बताया कि शादी के एक साल बाद से ही दमाद, बेटी को परेशान करने लगा था। अनीता ही मजदूरी कर अपने दोनो बच्चों का पालन पोषण करती थी। उन्होंने बताया दामाद राजबीर सिंह ने अपने भाइयों, भाभी और मां के साथ मिलकर बेटी को जलाकर मार डाला।

इस घटना की तहरीर थाने में मृतका के पिता रामदास ने थाने में दी है  सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक दुबे भी मौके पर पहुंचे और मृतका के परिवारीजनों से बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार जसवंत नगर भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें