फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सड़क-पानी के मुद्दे गूंजे

Wed, 18 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बदहाल सड़कों का मसला नगरपालिका की बोर्ड बैठक में जोरशोर से उछला। सभासद दिलीप दुबे ने इस मामले का उठाया तो कई सभासदों ने उनकी बात का समर्थन मेज थपथपा कर किया। इस दौरान जलनिगम और पीडब्ल्यूडी के काम करने के तौरतरीकों की कड़ी शब्दों में निंदा भी की गई।
विज्ञापन


सभासद बोले कि इन विभागों में तालमेल न होने से अच्छी भली सड़कें भी गड्ढों में बदल चुकी हैं। कुछ सभासदों ने कहा कि सड़कों को सत्यानाश करके रख दिया है और कोई सुनने वाला भी नहीं है। बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में अकालगंज सभासद शरद बाजपेयी ने नालों पर हो रहे अतिक्रमण का मु्द्दा उठाया।

यमुना तट पर छायादार वृक्ष लगाने, स्वतंत्रता सेनानियों  के जल व गृहकर माफ किए जाने, पालिका कर्मियों को इन करों में छूट दिए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से सरकार से यह मांग भी की जाए  कि जल व गृहकर के टैक्स दर को कुछ कम किया जाए।
विज्ञापन


वहीं कटरा साहब खां वार्ड सभासद दिलीप दुबे ने शहरवासियों की पीड़ा को रखा। कहा कि इन दिनों हर सड़क खुदी पड़ी है। पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन जलनिगम और पीडब्ल्यूूडी के बीच तालमेल का अभाव है। इसकी वजह से ठीकठाक सड़कों की हालत भी दयनीय हो गई है।

यहीं हाल पेयजल योजना का भी है। करीब सवा अरब रुपये की योजना ढाई साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई। समस्या यह कि इन परेशानियों के लिए लोग नगरपालिका को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। सभासदों से शिकायत की जाती है। उन्होंने उक्त दोनों विभागों के कामकाज की निंदा की।

सभासद रत्नेश भदौरिया ने कहा कि एक तो सड़कें खुदी पड़ी हैं और दूसरे प्रशासन की ओर से कोई माकूल कदम भी नहीं उठाए जा रहे। पुरबिया टोला की सभासद ओमकुमारी ने नाला निर्माण में अवरोध का मुद्दा उठाया। इस पर चेयरमैन संटू ने जेई किशोरी सिंह से जवाब मांगा तो जेई ने बताया कि कालेज के प्रार्थना पत्र पर एडीएम ने नाला न खोदे जाने की मंजूरी दी हुई है।

इसके बाद चेयरमैन ने तत्काल डीएम से बात की। बैठक के बाद डीएम नितिन बंसल ने  जानकारी लेने के लिए ईओ को तलब किया। सभासद ओमकुमारी ने मस्जिद में लगे सबमर्सिबल पंप से पाइप लाइन न जोड़े जाने का भी मसला रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें