फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाएं बेटियां असुरक्षित: सुभाषिनी अली

विज्ञापन
माकपा कार्यालय पर वार्ता करतीं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली साथ में किसानसभा के प्रांतीय नेता मुकु? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश में जंगलराज कायम है, महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस और उन्नाव की घटनाएं शर्मशार करने वाली हैं। यह बातें शुक्रवार को माकपा कार्यालय में वार्ता के दौरान पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में पुलिस बेलगाम हो गई है। इटावा में थाने में महिला कि पिटाई कर उससे जूतों पर नाक रगड़वाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि महिला की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
माकपा कार्यालय में वार्ता के दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि योगी सरकार की योजनाएं लूट के साथ जुड़ी हैं। कोरोना वैक्सीन को बेचकर निजी ग्रुप द्वारा टीका लगाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार भेदभाव और बदले की राजनीति कर रही है और अल्पसंख्यकों को दुश्मन मान रही है। हर तरफ डर और भय का माहौल बना रही है। पंचायतों में कृषि कानूनों के विरोध में किसान उमड़ रहे हैं। मजदूरों को मनरेगा में औसतन 40 दिन काम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें