फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेलवे ट्रैक पर महिला का मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिसहाट गांव के पास अप-डाउन लाइन के बीच मिला शव-
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को दी थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। ग्राम सिसहाट के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने में जुट गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
रविवार सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन जसवंतनगर के प्वाइंटमैन अंकुश राजपूत को सूचना मिली कि ग्राम सिसहाट के सामने किलोमीटर संख्या 1173/36 से 1174/02 के मध्य अप एवं डाउन रेलवे ट्रैक के बीच महिला का शव पड़ा हुआ है। बताया गया कि 15734 फरक्का एक्सप्रेस के चालक ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कांस्टेबल अंकित कुमार एवं महिला कांस्टेबल अनीता राजपूत भी मौजूद रहीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। महिला की शिनाख्त कराने के लिए आसपास थानाें में महिला की फोटो भेजी गई है। उन्होंने जल्द ही महिला की शिनाख्त कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें