फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया क्षेत्र के गांव अकबरपुरा में शुक्रवार सुबह महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला के भाई ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुनीता देवी उर्फ रानी यादव (40) के पुत्र आलोक कुमार ने शुक्रवार सुबह कमरे में मां का शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मायके से नगला सबी गांव के भी लोग पहुंच गए। मृतका के भाई राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी। बहन की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
वहीं मृतका के बड़े बेटे आलोक ने बताया कि वह किसी काम से फिरोजाबाद गया था। बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है, जबकि उससे छोटे भाई आशिक और अंकुर हैं। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कराए गए। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें