फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना सिविल लाइंस के कोठी विचारपुरा में बुधवार शाम महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। मृतका की एक साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन




थाना सिविल लाइंस के कोठी विचारपुरा निवासी रेशमा (24) की शादी 29 अप्रैल, 2025 को सत्यभान के साथ हुई थी। बुधवार शाम रेशमा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर परिजनों से पूछताछ की लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार निवासी बाह, थाना चित्रहाट, आगरा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ही ससुरालीजन बहन को परेशान कर रहे थे। कई बार ससुरालीजनों का समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने का तैयार नहीं थे। बाद में उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें