फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के गांव बनामई में शुक्रवार दोपहर घर में अकेली विवाहता का शव रसोईघर में कपड़े की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव बनामई निवासी अंकित की पत्नी प्रिया (22) का शव लटका मिला। परिजनों ने बताया प्रिया की शादी 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। पति अंकित गांव में ही रहकर खेती किसानी के साथ मजदूरी करता है। घर में ससुर राजेश जाटव और देवर आशीष रहते हैं। घटना के समय घर में प्रिया अकेली थी। दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों लौटे तो शव लटका देखा। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका का मायका औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव बिलाबा में है।
मृतका के पिता गोरे लाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। प्रिया अपने पिता की इकलौती संतान थी। मृतका के ताऊ सुभाष कुमार और ताई मुन्नी देवी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे प्रिया से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी तब सब कुछ सामान्य था। दोपहर करीब ढाई बजे बजे ससुर राजेश ने फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ राम दवन मौर्य और थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्यता महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। मायके पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें