फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार सवार ने फल विक्रेता को मारपीट कर नाले में फेंका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के विजयनगर चौराहे पर गुरुवार रात कार सवार ने शराब के नशे में जमकर तांडव किया। कार सवार ने एक फल विक्रेता को बेरहमी से पीटने के बाद उसे नाले में फेंक दिया और ठेला पलटा दिया। पुलिस की हीलाहवाली पर शुक्रवार को पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता रघुराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

अड्डापाय निवासी राजकुमार विजय नगर चौराहा पर फल की दुकान लगाते हैं। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे एक सफेद रंग की कार से युवक आया। राजकुमार ने बताया वह पूरी तरह नशे में था और मामूली बात बात पर विवाद करने लगा। देखते ही देखते कार सवार ने बिना किसी कारण उसको पीटना शुरू कर दिया और उसे धक्का देकर नाले में फेंक दिया।
घटना के बाद पीड़ित आसपास के दुकानदारों और परिजनों के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचा और तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस घंटों तक मामले को दबाए रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस की इस कार्यशैली से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे रघुराज सिंह शाक्य मौके पर पहुंचे और कार्रवाई न होने पर थाने में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय थाने पहुंचे उन्होंने आक्रोशित भाजपा नेता व पीड़ित को शांत करवाकर निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, गुरुवार रात हुई घटना के बाद शुक्रवार सुबह सभी दुकानदार लामबंद हो गए और उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ठेले नहीं लगाए। पुलिस ने तनाव को देखते हुए उक्त स्थान पर पुलिस बल की तैनाती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें