फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। ग्राम बराहार में मंगलवार दोपहर घर में अकेली विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी नीरज सिंह ट्रक चालक हैं। मंगलवार सुबह ट्रक चलाने के लिए वह घर से निकल गया। परिवार के अन्य सदस्य खेत में गेहूं का भूसा उठाने गए थे। ससुर रामपाल ने बताया कि दोपहर में स्कूल से वापस आए नाती रियांश ने जब अपनी चाची कनक (23) कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजन महिला को फंदे से उतारकर भरथना चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में मौजूद मृतका की बहन गीता ने बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है। कनक के ननदोई ने उसे घटना की जानकारी दी। मृतका की बहन का आरोप है कनक का पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। सोमवार की रात भी दोनों में कुछ विवाद हुआ था जिसे परिजन ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। बताया कि कनक की शादी नीरज के साथ करीब 11 माह पहले हुई थी उसका मायका कानपुर देहात जनपद के ग्राम गंभीरपुर गांव में है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने घरेलू विवाद में फंदा लगाकर जान दी है। बहन ने पति पर मारपीट कर आरोप लगाया है। जांच व पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें