फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, कान में ईयर फोन

विज्ञापन
फोटो 37:::विमला देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मकसूदपुरा में घर पर ही महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के कान में ईयर फोन लगा हुआ था। पति ने एक रिश्तेदार पर आरोप लगाया कि उसने उधार लिए रुपये वापस नहीं किए थे, जिससे पत्नी तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पति सुनील कुमार ने बताया कि वह नगर पालिका चौराहे पर स्थित एक चाट की दुकान पर काम करता है। सोमवार दोपहर वह जब खाना खाने गया था तो पत्नी विमला देवी (30) परेशान थी। पूछने पर उसने बताया कि उसने अपने भाई के साले को जो 20 हजार रुपये उधार दिए थे, वह अब लौटा नहीं रहा हैं। मांगने पर अभद्रता कर रहे हैं। शाम को बच्चों का फोन आया कि मम्मी फंदे पर लटक गई हैं।
सुनील ने बताया कि विमला के कान में ईयर फोन लगा हुआ था। इससे प्रतीत हो रहा है कि पत्नी फोन पर बात करते समय ही तनाव में आने पर फंदे पर लटक गई है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पति की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच की जा रही है। सुनील ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें