फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फर्जी आईडी से किया बदनाम, महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी के अड्डा संतोषपुर में शनिवार रात एक महिला ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति का आरोप है कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से लगातार मैसेज भेजे जा रहे थे। आईडी ब्लॉक करने के बाद महिला की फोटो पर आपत्तिजनक बातें लिखकर स्टेटस पर वायरल की गईं, जिससे वह परेशान थी।
विज्ञापन

महिला का पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। 35 वर्षीय पत्नी ने रविवार रात करीब आठ बजे आत्मघाती कदम उठाया। पति ने बताया कि के पत्नी ने उन्हें बाजार से सामान लाने के लिए भेजकर कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद संदीप घर लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका पाया। परिजन ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस फर्जी आईडी चलाने वाले की जानकारी भी जुटाएगी।
पति ने बताया कि 15 अगस्त को परिवार की एक महिला से सपना का विवाद हुआ था। महिला ने पत्नी पर अपने बेटे से नजदीकियां बढ़ाने का आरोप लगाया था। महिला के बेटे के घर से जाने के बाद उसने उसकी पत्नी और मां के साथ मारपीट भी की थी। दोनों को चोटें आई थीं, पर बाद में पारिवारिक मामला होने के कारण समझौता हो गया। इसी विवाद के बाद पत्नी को फर्जी आईडी से मैसेज आने लगे थे।
विज्ञापन

घटना के बाद से महिला के तीन बच्चों और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मैसेज और फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति का पता लगाएगी। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें