फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करते एसएसपी जय प्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। कौआ गांव के नाग देवता मंदिर के पास मंगलवार रात सड़क पर महिला की गोली मारकर हत्या कर शव घसीटकर पास में खेत में बनी नाली में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एसएसपी ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। शिनाख्त न होने से शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

कौआ गांव से पीसापुरा जाने वाली सड़क किनारे खेत में बनी नाली में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एसपी देहात सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी बुला ली। करीब 35 वर्षीय महिला के सिर में दाहिनी ओर गोली लगी थी। जिस जगह शव मिला, वहां से 100 मीटर दूर सड़क पर खून पड़ा था। खून के निशान नाली तक मिले। सड़क पर नारियल, चावल, सिंदूर, पूजा सामग्री, टूटी चूड़ियां और महिला की चप्पलें पड़ीं मिलीं हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिर में पूजा कराने का झांसा देकर महिला को लाया गया और सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
महिला की पीठ पर रगड़ने के भी निशान मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि हत्याकांड में दो से तीन लोग हो सकते हैं। इसमें कोई न कोई महिला का करीबी भी है। वहीं झांसा देकर महिला को यहां लाया होगा। एसएसपी ने बताया कि महिला गुलाबी रंग की साड़ी और काला ब्लाउज पहने थी। शिनाख्त न होने से शव को मोर्चरी में रखवाकर आसपास के जिलों की पुलिस को सूचना दे दी गई है। खुलासे के लिए ऊसराहार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
विज्ञापन

नाली से सड़क तक टहलता रहा खोजी कुत्ता
फोरेंसिक टीम ने सड़क से खून के सैंपल लिए है। पास में पड़ी पूजा की थाली से कुछ फिंगर प्रिंट भी एकत्र किए हैं। खोजी कुत्ता नाली में मिले शव के पास से 100 मीटर दूर खून वाले स्थान तक ही टहलता रहा। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि हमलावर किसी वाहन से थे।
आसपास के गांवों से एक किलोमीटर दूर है मंदिर
नाग देवता मंदिर से चारों में ओर एक किलोमीटर दूर गांव हैं। आसपास खेत होने से शाम से सन्नाटा छा जाता है। गोली चलने की आवाज किसी गांव में नहीं सुनी गई। हालांकि पुलिस रुरिया, पूंजा झाली, पीसापुरा और कौआ गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सड़क पर फैला खून। संवाद- फोटो : ETAWAH

मृतक महिला। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें