फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से महिला की मौत, पति-बच्चे झुलसे

Fri, 03 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना में बीती रात नगला हरलाल में शार्ट सर्किट से लगी आग आग की चपेट में आकर दंपति सहित बच्चे झुलस गए। बाद में महिला की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्रों को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मृतका के परिवारीजनों ने पति पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र स्व. रामसेवक की शादी छह साल पहले  दिबियापुर के नगला हरचंदपुर के लालता प्रसाद शाक्य की बेटी पूनम के साथ हुई थी।  विक्रम पत्नी और दो बच्चों गोविंद और कृष्णा के साथ घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में रहता था।

विक्रम के मुताबिक बीती रात शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे गोविंद और कृष्णा गंभीर रूप से झुलस गए। मृतका के पिता लालता प्रसाद ने ससुरालवालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। उसी से दंपति और बच्चे झुलसे थे। इसमें महिला की मौत हो गई है। महिला के परिजन तहरीर देंगे तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें