फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर लाखों की लूट

Thu, 26 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
सरैया ताड़ गांव में महिला की हत्या के बाद मौके पर पड़ताल करता डाग स्क्वायड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव सरैया ताड़ में बुधवार की रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर एक महिला के हाथ पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला को बेरहमी से पीटा। जिसके कारण उसके नाजुक अंगों पर भी काफी चोटें आईं। बदमाश उसके घर से जेवर, नकदी व अन्य सामान लूट ले गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी, गुरुवार सुबह मृतका के पति के घर पहुंचने पर हुई। पत्नी के मृत अवस्था में पैर व हाथ बंधे देख उसने जानकारी आसपास के लोगों को दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने के लिए डाग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

क्षेत्र के गांव सरैया ताड़ निवासी नाथूराम पोरवाल के गांव में दो मकान है। जहां वह अपनी पत्नी कमला देवी (55) के साथ रहते हैं। उनके चार पुत्रों में से दो की बसरेहर व एक की इटावा में परचून की दुकान है। जबकि एक कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बुधवार की शाम को कमला देवी एक मकान में सोने के लिए चली गई, जबकि दूसरे मकान में नाथूराम सो गए।
विज्ञापन


तभी रात के समय बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कमला देवी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनके हाथ-पैर बांध कर चारपाई पर डाल दिया। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी के साथ मारपीट भी की।

जिसकारण उनके अंदरूनी हिस्से पर काफी चोटें आईं। उनके गले पर भी चोट के निशान पाए गए। जिससे लग रहा कि हत्या गला दबाकर की गई। बाद में लुटेरे उनके घर से जेवर, नकदी व अन्य सामान लूट ले गए।

सुबह जब नाथूराम दूसरे घर पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नाथूराम ने बताया कि बदमाश उनके घर से 15 हजार रुपये की नगदी, जेवर व अन्य सामान लूट ले गए।

डकैती की सूचना मिलने पर एसओ भोलू सिंह भाटी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलने पर सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बदमाशों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां फिंगर प्रिंट व अन्य नमूने लिए।

खोजी कुत्ता गांव में घूमकर वापस लौट आया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका के पुत्र रामआसरे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी ने बताया कि हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का सुराग लगाने के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें