फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कचहरी परिसर से महिला वकील का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कचहरी परिसर से एक महिला वकील के बस्ते से बैग और कोट चोरी हो गया। इस घटना ने कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट कंपाउंड की वकील रचना शर्मा शनिवार दोपहर दो बजकर पचपन मिनट पर एक मामले की नकल निकलवाने गई थीं। करीब पच्चीस मिनट बाद तीन बजकर बीस मिनट पर लौटने पर उन्होंने अपना बैग और कोट गायब पाया। बैग में पांच हजार रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड और केस से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे निगरानी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक व्यक्ति महिला वकील का बैग और कोट ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
विज्ञापन

महिला वकील रचना शर्मा ने आरोपी चोर को पकड़ने के लिए सिविल लाइंस थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि, घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने अभी तक आरोपी चोर को भी नहीं पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण उन्हें अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की प्रतिलिपि निकलवाने में भारी परेशानी हो रही है। यह स्थिति पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें