फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से घायल महिला की मौत, बेटा आगरा रेफर

Thu, 12 Nov 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 01::रजनी देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर में सैफई रोड पर कार की टक्कर से घायल महिला की जान चली गई। हादसे में घायल बेटे का इलाज जारी है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के ककराई निवासी रजनी देवी (52) मंगलवार को अपने बेटे निखिल के साथ बाइक से जसवंतनगर बाजार करने आई थीं। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे सैफई रोड पर एमडी कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार टैक्सी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में रजनी देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि बेटे की हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पति रमाकांत ने बताया कि अक्तूबर को उनके बड़े बेटे मिलन पाल ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि सड़क हादसे ने पत्नी को भी छीन लिया। अब पत्नी की मौत हो गई और दूसरा बेटा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। रमाकांत दिल्ली में रिलैक्सो जूता कंपनी में मजदूरी करते हैं, जबकि बेटा निखिल दिल्ली में टैक्सी चलाता है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें