फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में खुले में महिला ने शिशु को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महिला अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से एक गर्भवती महिला का खुले में प्रसव हो गया। डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिला को खून की कमी बताकर सैफई रेफर किए जाने के बाद महिला ने अस्पताल परिसर में शिशु को जन्म दिया। घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। महिला का खुले में प्रसव होने से जननी सुरक्षा योजना की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

इस बारे में महिला सीएमएस अशोक कुमार का कहना है कि यह सब कुछ प्राइवेट नर्सिंग होम वालों और एंबुलेंस वालों की अस्पताल को बदनाम करने की चाल है। एंबुलेंस वाले प्राइवेट अस्पताल से मरीजों को लाते हैं। खून की कमी होने पर जिसका कोई नहीं होता उसकी मदद करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें