फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लेह लद्दाख जाने वाले यात्रियों को 20 हजार देगी सरकार

Fri, 08 Mar 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
- वेबसाइट पर कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


इटावा (ताखा)। प्रदेश सरकार ने लेह में सिंधु नदी के दर्शन करने के लिए जाने वाले सिंधी तीर्थ यात्रियों को 20 हजार रुपये आर्थिक अनुदान देगी।प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। सिंधी एकेडमी और उसके प्रतिनिधियों को यात्रा पूरी करने के बाद 20 हजार रुपये अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

आमतौर पर सिंधु नदी यात्रा जून में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित की जाती है। इस समय सिंधु दर्शन फेस्टिवल का भी आयोजन होता है। एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदक को पहचान पत्र, सक्षम स्तर से निर्गत निवास प्रमाण पत्र, यात्रा पूरी करने के प्रमाण पत्र सहित 90 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यात्री को जीवनकाल में एक ही बार अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें