फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोमती एक्सप्रेस से कटकर दी महिला ने जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में सद्भावना कॉलेज के पास रहने वाली संगीता (28) ने शुक्रवार को माल गोदाम के पास गोमती एक्सप्रेस के आगे लेटकर जान दे दी। सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। महिला की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका सात माह का बेटा है। परिवार के अनुसार वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संगीता के हाथ पर पति का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था जिससे उसकी पहचान हो सकी। पति जनवेद शाक्य और मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पति ने बताया कि करीब आठ से 10 दिन पहले संगीता ने आत्महत्या की धमकी दी थी। उनका कहना है कि वह छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव में आ जाती थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका इलाज कराया जा रहा था।
मृतका के पिता सुखराम सिंह निवासी संतोषपुर घाट ने बताया कि संगीता चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थीं। डेढ़ वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उनका सात माह का एक बेटा है। शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें