फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो 08::::मीना देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक दुखद घटना हुई। चंडीगढ़ से समस्तीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के अख्तियारपुर चंदौली निवासी मीना देवी (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन

मीना देवी अपने पति अशोक गिरी के साथ यात्रा कर रही थीं। दोनों आम्रपाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। अशोक ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मीना कोच के गेट के पास बैठी थीं। नींद का झोंका आने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गईं। पत्नी के गिरने का पता चलते ही अशोक ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। उन्होंने घटनास्थल की ओर निकलकर करीब 10 किलोमीटर तक तलाश की। इसके बाद रेलवे ट्रैक के किनारे मीना का शव मिला। अशोक चंडीगढ़ में शादी-पार्टियों में कैटरिंग का काम करते हैं और मीना भी उनके साथ रहती थीं। दंपती के तीन बेटे हैं।
घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना पर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल नारायण सिंह राजपूत और कांस्टेबल कालूराम मीणा मौके पर पहुंचे। इसके बाद जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि महिला की पहचान के बाद जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें