फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नींद से जागे, सफाई करने के लिए भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के पडरपुरा गांव में नाली से निकाली गई गंदगी कई दिनों से गली में पड़ी छोड़ देने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद ब्लॉक प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार सुबह सफाई कर्मियों की टीम गांव में पहुंची और कचड़े हो हटाया गया।
विज्ञापन


पडरपुरा गांव में सफाई कर्मियों ने कई दिन पहले नालियों की सफाई की थी। सफाई कर्मचारी नालियों का मलबा निकालकर गली में ढेर लगाकर चले गए थे। ग्रामीणों के कई बार कहने के बाद भी गंदगी उठाने नहीं आए। इससे लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने नालियों की गंदगी पूरी गली में फैलाई, उड़ रही दुर्गंध शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बीडीओ मनोज कुमार ने सफाईकर्मियों की टीम गांव पहुंची और गली में फैली गंदगी को उठवाकर सफाई कराई। ग्रामीण ब्रजेश कुमार, सत्यम, शिवराम, अमर सिंह आदि ने गली की सफाई होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें