फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से दस बार में 10-10 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके दस बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना देकर की है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला महावीरनगर निवासी मनीष कुमार पुत्र सत्यनारायण पोरवाल ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक्सिस बैंक की शाखा में उसका बचत खाता है।
बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें खाते से 10 हजार रुपये निकल जाने की सूचना थी। इसके बाद लगातार 9 मैसेज और आए जिनमें खाते से 10-10 हजार रुपये निकल जाने की सूचना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक खाते से एक लाख रुपये निकलने पर बैंक की मुख्य शाखा चौगर्जी इटावा में पहुंचकर बैंक मैनेजर को सूचना देकर अपना खाता व एटीएम बंद कराया।
खाता धारक मनीष ने बताया कि खाते की गोपनीयता उसके पास सुरक्षित है, इसके बावजूद किसी व्यक्ति धोखाधड़ी करके उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें