फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा कराई गई जमीन से अतिरिक्त भूमि अधिग्रहीत करने का आरोप

विज्ञापन
फोटो संख्या 14 डीएम को ज्ञापन सौंपते सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व ग्रामीण - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
ताखा क्षेत्र के कुदरैल के बाशिंदों ने गुरुवार को कचहरी पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा है, जिसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए बैनामे से अधिक भूमि का अधिग्रहण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

साथ सांसद और यूपीडा के अफसरों पर कुदरैल के पास कट या गोलचक्कर न बनवाकर मनमाने ढंग से दूसरी जगह बनवाने का आरोप भी लगाया है।
गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ डीएम से मिलने पहुंचे कुदरैल गांव के बाशिंदों का कहना था कि उनकी जमीन का अधिग्रहण एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए किया गया है। जमीन का बैनामा करवाने के दौरान अधिकारियों ने उन्हें कुदरैल गांव में गोल चक्कर व कट बनवाने का आश्वासन दिया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि यूपीडा और सांसद के दबाव के चलते एक्सप्रेसवे का कट मनमाने तरीके से पक्काताल ककराई गांव में बनवाया जा रहा है। इसका लाभ कुदरैल गांव के क्षेत्रवासियों को नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अधिकारियों ने बैनामा कराई गई जमीन से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया है। ग्रामीणों ने इसकी जांच करवाने की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र देने वालों में जसवीर सिंह, ध्यान सिंह, राजेंद्र सिंह, श्यामबाबू, कृष्णकुमार तिवारी, छुन्ना चौबे, राम सिंह पाल, रामवीर, अनुज यादव, हीरालाल, संजीव तिवारी, रामसेवक, बृजानंद सिंह, संजू दिवाकर आदि शामिल थे।
वहीं सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के सचिव अनुराग त्यागी ने बताया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा कर रही है। ग्रामीणों ने सांसद पर जो आरोप लगाया हैं वे गलत हैं। अगर गांव के लोगों की कोई समस्या है तो जिला प्रशासन से बात करके उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें