फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के साथ बचाए साढ़े तीन करोड़

Tue, 22 Mar 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बजट प्रस्तुत करते नपा अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बजट बैठक सोमवार को नगरपालिका सभागार में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया साथ ही नए वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट भी रखा गया। बैठक में बताया गया कि बीते वित्तीय वर्ष में नगरपालिका ने व्यय निकालने के बाद कुल 03 करोड़ 52 लाख 47 हजार 925 रुपये बचाए हैं। वहीं नए वित्तीय वर्ष के लिए 62 करोड़ 61 लाख 25 हजार का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन



बैठक की शुरूआत नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू व अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी ने बीते वर्ष का आय व्यय को ब्योरा प्रस्तुत कर की। इस दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 क ी शुरूआत  में नगरपालिका के पास 22 करोड़ 55 हजार 82 लाख 925 रुपये शेष था। नगरपालिका ने इसके अलावा विभिन्न साधनों से 53 करोड़ 50 लाख 50 हजार की आय की और शहर के विकास के साथ विभिन्न मदों में 72 करोड़ 53 लाख 85 हजार रुपये खर्च किए।


जिससे वर्ष में पालिका के पास सभी काम निपटाने के बाद 03 करोड़ 52 लाख 47 हजार 925 रुपये अवशेष रहे। बैठक में नए वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें  अवशेष के साथ वर्ष की अनुमानित आय 60 करोड़ 28 लाख 80 हजार रखी गई वहीं अनुमानित व्यय 62 करोड़ 61 लाख 25 हजार बताया गया है जिससे नपा को वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर 01 करोड़ 20 लाख 02 हजार 925 रुपये शेष बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें