फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में सुरक्षा को लेकर नई मंडी में चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोहरे और धुंध के कारण दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सतर्कता को लेकर शुक्रवार को एआरटीओ ने नई मंडी में खड़े 47 ट्रैक्टरों पर रेडियम टेप लगाया।
विज्ञापन

एआरटीओ सौरभ कुमार के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह नई मंडी में पहुंचकर मंडी परिसर में खड़े 47 ट्रैक्टरों पर रेडियम टेप लगाया गया। ट्रैक्टर के चालकों को वाहन के पीछे इस टेप को अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईवे समेत सड़कों पर अक्सर कोहरे के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर यह कहा जाता है कि आगे चल रहे वाहन को न देख पाने के कारण दुर्घटना हुई है। इस टेप के लगने से कोहरे में भी रोशनी पड़ने पर दूर से ही दिखाई देने लगता है। इस मौके पर पीटीओ अरविंद कुमार जैसल, नई मंडी सचिव आशीष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें