रविवार को फिर से सर्दी ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। तापमान फिसलकर 5.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गिरा। बर्फीली सर्दी की यह वापसी शुक्रवार की शाम को अचानक बढ़ी। इसके बाद से लगातार इसमें इजाफा हो रहा है।
रविवार को दिन के वक्त आसमान पर बादल छाए रहे। कुछ मिनटों के लिए धूप तो निकली लेकिन उससे कोई राहत मिलती नजर नहीं आई। न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री के आसपास घूमता रहा। सर्दी के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। रविवार की छुट्टी होने की वजह सरकारी कर्मचारियों को काफी सुकून रहा।
बीएसए जेपी राजपूत ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के आदेश के अनुपालन में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। डीआईओएस डॉ. देवेंद्र प्रकाश ने बताया कि शीत लहर के मद्देनजर कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। सभी सरकारी, अर्धसरकारी, वित्तविहीन स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।