फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पशुधनओं के आयात निर्यात विधेयक का करेंगे विरोध

Wed, 21 Jun 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। केंद्र सरकार के जीवित पशुधन को निर्जीव कमोडिटी लिखकर विदेशों में जीवित और मांस के लिए प्रस्तावित पशु हत्यारे पशुधन और पशुधन उत्पाद आयात निर्यात विधेयक का विश्व जैन संगठन विरोध करेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा कि पशु पालन के नाम पर गठित मंत्रालय की जिम्मेदारी पशुधन के पालन पोषण संरक्षण की है। लेकिन जीवित पशुधन को निर्जीव वस्तुओं, प्रदार्थ, उत्पाद के समान लिखकर मूक व निर्दोष पशुधन को जीवित व इनके मांस को निर्यात के लिए पशु हत्यारा विधेयक लाना अनुचित और असहनीय है। कहा कि मूक व निर्दोष पशुधन की रक्षा के लिए जैन संतों ने अपना मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिया है। साथ ही विधेयक निरस्त न करने पर देश में कार्यरत अनेकों जीव दया व रक्षा के लिए कार्यरत संस्थाओं के सहयोग से जनपद में भी आंदोलन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

-
मोतीझील स्थित सैय्यद बाबा का उर्स आज से
इटावा। मोतीझील स्थित हजरत सैय्यद बाबा का 19 वां दो रोजा सालाना उर्स मुबारक 21 जून से शुरू हो रहा है। उर्स के आयोजक अरशद मंसूर, जफर मंसूर ने बताया कि बुधवार को बाद नमाज फजर कुरआन ख्वानी से उर्स का आगाज होगा। रात बाद नमाज इशा जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्ल.के बाद महफिले शमां होगी। 22 जून को सुबह आठ बजे महफिले रंग होगा। 11बजे दिन कुल शरीफ होगा। आयोजक ने सभी अकीदतमंदों से उर्स मुबारक में पहुंचने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें