इटावा जिले में शहर के कटरा सेवाकली में बीटेक की छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के कटरा सेवा कली निवासी अनुपम अग्निहोत्री की पुत्री शानवी (21) ने सोमवार देर रात जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई, तो उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने किस कारण जहर का सेवन किया है। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। 17 तारीख को वह अपने मामा के घर से लौट कर आई थी। घर पर सभी लोगों से सही से बात कर रही थी। । युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।