फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेचर और व्हील चेयर के लिए नहीं भटकेंगे तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर में अब व्हील चेयर और स्ट्रेचर के लिए तीमारदारों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ट्रॉमा सेंटर के निकट बने स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर स्टैंड का लोकार्पण रविवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमाकांत यादव ने किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि इस नए स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर स्टैंड की क्षमता लगभग 150 है। इसके बनने से इमरजेंसी तथा ओपीडी में आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को सहूलियत होगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद अस्पताल के ओपीडी तथा इमरजेंसी ब्लॉक में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस स्टैंड के बन जाने से कमजोर तथा गंभीर मरीजों को विभिन्न वार्डों में ले जाने में बहुत आसानी होगी।
विज्ञापन

संयोजक कोविड एवं नॉन कोविड अस्पताल डॉ. एसपी सिंह, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, फैकल्टी मेंबर डॉ. आईके शर्मा, डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह, डॉ. राजमंगल यादव, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, मुख्य नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर, सहायक अभियंता केपी सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें