फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई होगी चकाचक, स्ट्रीट लाइट भी लगेंगी

Sun, 07 Jan 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद दोहरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर। नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद दोहरे की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर पंचायत के मामलों के लिए वकील जमुनादास की जगह अजय कुमार श्रीवास्तव को रखने पर प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से किए गए। बैठक में भाजपा सांसद व विधायक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर पंचायत बकेवर के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक मीटिंग हाल में हुई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद दोहरे ने की। ईओ मोनिका उमराव ने अध्यक्ष एवं समस्त सभासदों का स्वागत किया। इसमें करीब छह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए, जिसमें नगर की सफाई व्यवस्था पर विचार और अच्छी सफाई करने वाले कर्मचारी को सम्मानित करने का प्रस्ताव भी पास हुआ।

इसके अलावा नगर में सुभाष नगर वार्ड में जहां पेयजल नहीं पहुंच रहा है, वहां पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछवाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर में प्रकाश व्यवस्था पर भी विचार विमर्श के बाद प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा नगर में निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव पास हुआ। अध्यक्ष की ओर से अन्य प्रस्ताव में नगर पंचायत के न्यायालय से संबंधित मामलों के लिए वकील जमुनादास अग्रवाल की जगह अजय कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ।
विज्ञापन



बैठक में नगर पंचायत सदस्य सीमा देवी, भूपेंद्र, अनिल तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, सर्वेश कुमार अवनीत, प्रीती देवी, महेश बाबू, निजामुद्दीन, शम्मो बेगम, कुसुमा देवी, मुहम्मद जहीर, आदि के अलावा भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया के प्रतिनिधि उनके पुत्र धर्मेंद्र कठेरिया, पप्पू दीक्षित मौजूद भी मौजूद रहे। बैठक का संचालन ईओ मोनिका उमराव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें