फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति 9 घंटे रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। घने कोहरे में शुक्रवार की रात बिजली की 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। इससे इंजीनियर कॉलेज और कालीवाहन फीडर से जुड़े विभिन्न मोहल्लों की बिजली तकरीबन नौ घंटे तक गुल रही। कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

शुक्रवार की रात 3:45 बजे आईटीआई चौराहे से गुजर रही 33 केवी लाइन में फाल्ट हो जाने से इंजीनियरिंग कॉलेज फीडर से जुड़े इंजीनियरिंग कॉलेज, रतननगर, मोतीझील, आवास विकास, पक्का तालाब कॉलोनी, पुरविया टोला, प्रोफेसर कॉलोनी, नुमाइश धर्मशाला, आईटीआई कॉलोनी तथा कालीवाहन फीडर से जुड़े करनपुरा, छैराहा, पचराहा, अकालगंज समेत करीब दो दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होने पर विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने फाल्ट तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि घने कोहरे के कारण फाल्ट ढूंढने में दिक्कत तो हुई लेकिन विद्युत कर्मियों ने सुबह 6.30 बजे आईटीआई चौराहे पर लगे खंभे में हुए फाल्ट को ढूंढ लिया। इसकी मरम्मत के बाद शनिवार की सुबह दिन में 11:45 बजे बिजली सुचारु ढंग से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर लाइनमैनों से पेट्रोलिंग करवाकर फाल्ट ढूंढकर दुरुस्त करवा दिया गया। कोहरे का प्रकोप अधिक होने के कारण फाल्ट ढूंढने में कुछ समय ज्यादा लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें